25 साल की फरारी नहीं, ये है 10 साल का महा-धोखा: बांग्लादेशी सनाउर रहमान कैसे बना हिंदू संगठनों का लाडला 'सत्यनिष्ठ आर्य'!
सलीम वास्तिक जैसा एक और 'बहरूपिया': बांग्लादेशी सनाउर रहमान कैसे बना 'सत्यनिष्ठ आर्य'? धर्म की आड़ में 10 साल तक पुलिस को दिया धोखा!
Managing Editor
Shubham TripathiNews Network
ZYRO NEWS 24(ज़ायरो न्यूज़ 24): भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक ऐसे शख्स की गिरफ्तारी हुई है जिसने 'सलीम वास्तिक' की तरह ही अपनी पहचान बदलकर सालों तक सिस्टम का मजाक उड़ाया। जो खुद को 'सत्यनिष्ठ आर्य' बताकर हिंदू मंचों से हुंकार भरता था, वह असल में एक बांग्लादेशी घुसपैठिया निकला।
पौड़ी/गाजियाबाद: 18 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड की पौड़ी पुलिस ने एक नियमित जांच के दौरान सनाउर रहमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को शक तब हुआ जब उसके दस्तावेज़ों की गहराई से जांच की गई। पता चला कि जिसे दुनिया 'सत्यनिष्ठ आर्य' उर्फ 'सत्यसाधु' के नाम से जानती थी, वह वास्तव में बांग्लादेश का नागरिक है।
MYNTRA BRAND EXCLUSIVE
🎒 Swiss Brand Trolly Bag: Travel In Style! 🎒
प्रीमियम मजबूती और शाही लुक। आज ही आर्डर करें।
अभी खरीदेंगाजियाबाद बना ठिकाना, बनवाया अवैध 'आधार'
जांच में सामने आया कि सनाउर रहमान वर्ष 2016 से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रह रहा था। उसने न केवल अपना नाम बदला, बल्कि 'सत्यनिष्ठ आर्य' के नाम से भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र—'आधार कार्ड' भी बनवा लिया। इसी फर्जी पहचान के दम पर वह पिछले 10 सालों से भारत में अवैध तरीके से रह रहा था।
हैरानी की बात यह है कि वह पहले नास्तिक बना और फिर 2018 में कट्टर हिंदूवादी चेहरा बनकर उभरा। उसने मुस्लिम और ईसाई समुदायों के खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर आपत्तिजनक बयानबाजी शुरू कर दी, ताकि उसे 'हिंदू संगठनों' का संरक्षण मिल सके।
LUXURY COLLECTION BY DKNY
👑 DKNY Brand Trolly Bag: Exclusive Offer 👑
मिन्त्रा पर उपलब्ध। क्लासिक डिज़ाइन और ताकत।
MYNTRA पर देखेंUPI से चंदा और मंचों पर पैठ
सनाउर रहमान उर्फ सत्यनिष्ठ ने अपनी पैठ इतनी गहरी कर ली थी कि वह हिंदू संगठनों के कार्यक्रमों में प्रमुखता से मंचों पर नजर आने लगा। उसने यूपीआई (UPI) के जरिए चंदा मांगना शुरू कर दिया और धर्म के नाम पर अपनी आर्थिक 'दुकान' भी चलाने लगा। वह अक्सर कहता था, "विदेशी लोगों का बाइबल हमारे इंडिया में क्या लेगा", जबकि वह खुद एक विदेशी घुसपैठिया था।
हालांकि, उसके खिलाफ गाजियाबाद में कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन आरोप है कि यूपी पुलिस ने उन शिकायतों पर समय रहते कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की, जिसका फायदा उठाकर वह उत्तराखंड तक जा पहुँचा।
🛍️ Flipkart Mega Savings: सबसे कम दाम! 🛍️
हर प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट। आज ही आर्डर करें!
FLIPKART पर देखें
"पहचान छुपाना अब धर्म के चोगे के नीचे बेहद आसान हो गया है।"
- शुभम त्रिपाठी, मैनेजिंग एडिटर, ज़ायरो न्यूज़ 24

No comments: