Ads

Ads

इंदौर में हैवानियत: मासूम की हत्या कर पलंग में छिपाई लाश, शातिर आरोपी ने शक से बचने के लिए उसी पर दादी को सुलाया

इंदौर में रूह कंपा देने वाली वारदात: 13 वर्षीय मासूम की

 हत्या कर पलंग में छिपाई लाश, शातिर आरोपी की

 करतूत देख पुलिस भी दंग

इंदौर (मध्य प्रदेश): इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 13 साल के मासूम बच्चे की नृशंस हत्या कर दी गई और साक्ष्यों को छिपाने के लिए आरोपी ने ऐसी चालाकी चली कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

मांझा देने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या

​पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी रेहान ने मासूम बच्चे को पतंग का मांझा देने के लालच में अपने पास बुलाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चे के साथ गलत काम (कुकर्म) करने की कोशिश की, लेकिन जब बच्चे ने शोर मचाया और विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं थमी, उसने रस्सी से 8 बार मासूम का गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

लाश के ऊपर सुला दिया अपनी दादी को

​इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने हत्या के बाद बच्चे के शव को कंबल में लपेटा और अपने ही बेडरूम के पलंग (Box Bed) की पेटी में छिपा दिया। किसी को शक न हो और पुलिस वहां तलाशी न ले सके, इसके लिए शातिर रेहान ने अपनी 78 वर्षीय बुजुर्ग दादी को उसी पलंग पर सुला दिया।

CCTV फुटेज से खुला राज

​जब बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, तो बच्चा आखिरी बार रेहान के साथ देखा गया। पुलिस ने जब रेहान के घर की तलाशी ली और पलंग खोला, तो अंदर से मासूम का शव बरामद हुआ। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और कड़ी पूछताछ जारी है।

ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को जरूर फॉलो करें:

👉 https://www.facebook.com/share/17wtBLsX4h/


रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी (मैनेजिंग एडिटर, Zyro News 24)


No comments:

Ads

Powered by Blogger.